कोतवाली पुलिस के तत्परतापूर्वक सोशल मीडिया में किये गये प्रयास से मानसिक रूप से अस्वस्थ भटकती मिली नवयुवती को छत्तीसगढ निवासी परिजनो को सौंपा

कोतवाली पुलिस के तत्परतापूर्वक सोशल मीडिया में किये गये प्रयास से मानसिक रूप से अस्वस्थ भटकती मिली नवयुवती को छत्तीसगढ निवासी परिजनो को सौंपा 



Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक सोशल मीडिया में किये गये प्रयास से मानसिक रूप से अस्वस्थ भटकती मिली नवयुवती के छत्तीसगढ निवासी परिजनों को खोज कर मिलवाया गया। गुरूवार दिनांक 19.03.2026 की रात्रि करीब 11.00 बजे डायल 112 सर्विस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अनूपपुर में जैतहरी रोड पर हर्री फाटक के पास एक 30 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ नवयुवती भटक रही है जो अपना नाम पता नही बता पा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त नवयुवती को सुरक्षित महिला डेस्क, कोतवाली लाया जाकर भोजन - पानी एवं रुकने की व्यवस्था की गई। नवयुवती अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, महिला आरक्षक ज्योति धारवे, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा उक्त नवयुवती की फोटो सोशल मीडिया में जारी किये गये जो छत्तीसगढ़ के जिला एम.सी. बी. ( महेंद्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर ) के अंतर्गत खोँगापानी निवासी माँ - भाई तक सोशल मीडिया से जानकारी पहुंची जिनके देर शाम थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचने पर पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ नवयुवती को सकुशल माता और भाई को सौंपा गया। नवयुवती के भाई श्री अजय बंजारे पिता श्री मोहन बंजारे निवासी खोँगापानी जिला एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़) ने बताया कि उनकी बेटी कुमारी पिंकी बंजारे का विवाह ग्राम जिला जांजगीर चांपा( छत्तीसगढ़ ) में हुआ था जो कुछ वर्षों पूर्व से मानसिक स्थिति बिगड़ जाने के बाद वह ससुराल में रह रही थी और कुछ दिन पूर्व ससुराल से बिना बताए चले जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। शुक्रवार की शाम भाई को सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप से जानकारी प्राप्त हुई। शुक्रवार की रात्रि थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर उन्होंने अपनी बेटी को सकुशल प्राप्त किया और अनूपपुर पुलिस को अपना आभार व्यक्त किया है। 

पुलिस ने नवयुवती की कलाई पर लिखवाया गुदना में भाई का मोबाइल नंबर और नाम

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती और रहमान की के निर्देशन में टी. आई.कोतवाली अरविंद जैन द्वारा उक्त भटकती मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ नवयुवती के हाथ कलाई पर उसके भाई का नाम एवं मोबाइल नंबर गुदना कराया गया है जिससे भविष्य में गुम होने पर परिजनों को तत्काल संपर्क किया जा सके।

मीडिया बन्धुओं और आम नागरिकों को पुलिस ने दिया धन्यवाद 

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा जिले के उन समस्त मीडिया बन्धुओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उक्त भटकती मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ नवयुवती का फोटो एवं जानकारी सोशल मीडिया में शेयर कर परिजनों को ढूंढने में मदद की है।

Previous Post Next Post