ईद के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने दिया भाईचारे का संदेश

ईदगाह में प्रशासनिक अधिकारियों व मुस्लिम समाज को दी ईद की मुबारकबाद



Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में जिले में सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा ईद के मुबारक अवसर पर ईदगाह उमरिया पहुंचकर वहां उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों को पुष्पगुच्छ एवं मालार्पण कर ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी गई।इस अवसर पर मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं मंच के संयोजक राजेंद्र कोल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच का उद्देश्य हमेशा से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाना रहा है, और ऐसे कार्यक्रम इसी दिशा में एक मजबूत कदम हैं। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता अल्ताब खान, अब्दुल साबित, सिद्दीक खान, हनीफ खान, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Previous Post Next Post