बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन ने सृजन शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

स्मृति चिह्न से शिक्षकों को किया गया सम्मानित


Junaid khan - शहडोल। जिले में बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के माध्यम से आज सृजन शिक्षक सम्मान समारोह 2026 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें जिले के अलग अलग छेत्रों से लगभग 80 शिक्षक -शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए, शिक्षा के छेत्र में समर्पण और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को ले कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया ..उपस्थित सभी शिक्षकों को बंसल ग्रुप की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूल सिंह ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया तथा विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद कुमार पांडे, एडीपीसी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बंसल ग्रुप के काउंसलिंग हेड डॉ राहुल कुमार गौर जोनल हेड प्रोफेसर बालेंदु शुक्ला एवं प्रोफेसर फिरोज ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Previous Post Next Post