पुलिस वाहन जैसी बहुरंगी बत्ती लगाकर चला रहा था थार चालक, ₹9000 का चालान

पुलिस वाहन जैसी बहुरंगी बत्ती लगाकर चला रहा था थार चालक, ₹9000 का चालान


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए यातायात पुलिस ने पुलिस वाहन जैसी बहुरंगी (रेड-ब्लू) बत्ती लगाकर वाहन चलाने वाले थार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की है। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित चालक ने निजी वाहन में अवैध रूप से बहुरंगी चेतावनी बत्ती लगा रखी थी, जो केवल पुलिस, एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए अनुमत है। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही ₹9000 का चालान काटा गया तथा अवैध रूप से लगी बहुरंगी बत्ती को तत्काल उतरवाया गया। अनूपपुर पुलिस के अनुसार इस प्रकार की बत्तियों का उपयोग आम नागरिकों द्वारा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आमजन में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न होती है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कानून द्वारा प्रतिबंधित सायरन, हूटर या बहुरंगी बत्ती का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस अनूपपुर।

Previous Post Next Post