मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार में कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार में कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार




Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले में पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर अनूपपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ रेड कर तीन आरोपियों को रंगे हाथ अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा जाकर कार्यवाही की गई है। जिसमें दिनांक 28.01.2026 दिन बुधवार को सुनीता बाई कोरी पति रामभजन कोरी उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 पुरानी बस्ती अनूपपुर से 451 ग्राम कीमती 4510 रूपये का जप्त कर अपराध क्रमांक 51/26 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 28.01.2026 दिन बुधवार को आरोपिया श्रीमती मिथलेश सोनी पति मुकुन्दलाल सोनी उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 पुरानी बस्ती अनूपपुर से 383 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3800 रूपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 52/26 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह दिनांक 29.01.2026 दिन गुरुवार को आरोपी रामदास गोड़ पिता जेठू गोड़ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड़ (बिरहनीटोला) से अवैध मादक पदार्थ गांजा 340 ग्राम कीमती 3400 रूपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 53/26 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, रीतेश सिहं, खेमराज माकों, आरक्षक अब्दुल कलीम, दीपक बुन्देला, महिला आरक्षक अंकिता सोनी, कुन्ती शर्मा की टीम के द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री एवं कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कोतवाली पुलिस की आपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ गांजा के नशे के व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Previous Post Next Post