लकड़ी से लदा वाहन जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई
Junaid khan - शहडोल। वने विभाग ने वन परिक्षेत्र शहडोल अंतर्गत के ग्राम छपराटोला में सूचना के आधार पर 05 नंबर रेलवे ब्रिज के पास कच्ची सड़क में जीटो महिन्द्रा वाहन क्रमांक एच 18 सी1157 को रोकवाकर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें खैर प्रजाति की लकड़ी लोड पायी गई। वाहन चालक से पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा अपना नाम अनुज पुत्र बुद्ध कोल साकिन बमुरा बताया गया। वाहन चालक के द्वारा खैर प्रजाति की लकड़ी के परिवहन के संबंध में किसी भी प्रकार के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गयें। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं वाहन को जब्त कर काष्ठागार नरसरहा डिपो में खड़ा कराया गया। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी रामनरेश,विश्वकर्मा द्वारा की गई है।
Tags
SHAHDOL
