अवैध रेत परिवहन रेड कार्यवाही

अवैध रेत परिवहन रेड कार्यवाही

 


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले थाना जैतहरी में दिनांक 31.01.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बिना नम्बर का एक मंहिन्द्रा कंपनी के ट्रेक्टर का चालक फुलवारी घाट से ट्रेक्टर की ट्राली मे रेत लोड कर लाने वाला है सूचना पर सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये उपरोक्त स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो ग्राम गोधन फुलवारी घाट के पास मे बिना नम्बर का एक मंहिन्द्रा कंपनी मय लाल रंग ट्राली मे रेत भरा हुआ था तब ट्रेक्टर को रूकवाकर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम दयाराम महरा पिता रामलखन महरा उम्र 41 वर्ष निवासी गोधन थाना जैतहरी का बताया जिससे ट्रेक्टर ट्राली मे लोड रेत संबधित दस्तावेज एवं ट्रेक्टर का दस्तावेज पूछने पर उसके पास ट्रेक्टर मे लोड रेत का कोई वैध दस्तावेजअथवा टीपी नही पेश करने पर उपरोक्त चालक /वाहन मालिक के कब्जे से ट्रेक्टर ट्राली मे लोड 02 घन मीटर खनिज रेता को विधिवत जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपी चालक दयाराम महरा के विरुद्ध अवैध खनिज अधिनियम के तहत अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना की जा रही है। इस प्रकार थाना जैतहरी द्वारा अवैध खनिज रेत माफियाओ पर अंकुश लगाते हुये माह जनवरी में कुल आठ अवैध खनिज रेड कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा , उनि जेपीएच तिर्की, सउनि. विनोद विश्वकर्मा , प्र.आर. 35 राजकुमार मार्को की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post