रात में नाकेबंदी,हाईवे पर पीछा: कोतमा पुलिस ने पशु तस्करों को दबोचा

पशु तस्करों की कमर तोड़ने की कार्रवाई, एक सप्ताह में कोतमा पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता



Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर थाना कोतमा में दिनांक 31.10.2026 को पशु तस्करी करने वालों के विरूध्द थाना कोतमा पुलिस द्वारा की गई एक और बड़ी कार्यवाही , 22 नग भैस पाडे कीमती 11 लाख रूपये , ट्रक वाहन कीमती 15 लाख रूपयें सहित 02 आरोपियों को देशी कट्टे एवं 02 नग जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को पशु तस्करों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है । इसी क्रम में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमान् एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल व उनकी टीम के द्वारा पशु तस्करों के विरूध्द बड़ी कार्यवाही की गई है। दिनांक 31.01.2026 को रात्रि में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भालूमाड़ा रोड़ से एक ट्रक जिस पर काले रंग की तिरपाल ढ़ककर बंधी है तथा ट्रक में भैंसों को ठूस-ठूंस कर भरा गया है। उक्त ट्रक भालूमाडा रोड से कोतमा होकर जंगल चौकी के सामने हाईवे से अनूपपुर तरफ निकलने वाला है। ट्रक के आगे आगे एक सफेद रंग की बालेनो कार रैकी कर रही है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना होकर मुखबिर के बतायें स्थान जंगल चौकी हाईवे रोड़ पर रोड से नीचे आड़ में पुलिस वाहन खड़ा कर नाके बंदी की जो कि कुछ देर बाद एक ट्रक जिस पर तिरपाल बंधी थी, कोतमा तरफ से आता दिखा जिसे रोकने पर वह ट्रक नही रूका और तेजी से भागा जिसको पुलिस वाहन से पीछा करके थोडी दूर आगे पतेराटोला के पास हाईवे रोड़ में वाहन आगे लगाकर रोका गया जो कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन एक्स 5617 में बैठे चालक सहित कुल तीन व्यक्ति ट्रक से कूद कर भागे जो नीचे सडक पर गिरे जिन्हे गिरते पड़ते दोडाकर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा तिसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर तंगल तरफ भाग गया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों के नाम उमेश केवट पिता स्व. दीनदयाल केवट निवासी पुरानी बस्ती कोतमा एवं अंकित द्विवेदी पिता रमेश कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम झाली थाना कोठी जिला सतना (म.प्र.) तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम जय भान सिंह गोंड निवासी ज्योति पेट्रोल पम्प के पास कोतमा का होना बतायें। ट्रक को खुलवाकर देखा गया तो ट्रक के अंदर 22 नग भैंस पाडे मवेशी नायलन की रस्सियों से क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरकर बांधे गये थे। ट्रक की केबिनमें देख कर तलाशी लेने पर एक पन्नी में 315 बोर का एक देशी कट्टा तथा 02 नग जिन्दा कारतूस पाये गये ।आरोपियों के संयुक्त कब्जे से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन एक्स 5617 कीमती 15 लाख रूपये एव 22 नग मवेशी कीमती 11 लाख रूपये ,देशी कट्टा व 02 नग जिन्दा कारतूस एवं दो नग मोबाईल जप्त कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शुदा आरोपियों से पूछतांछ पर जयभान सिंह गोंड ज्योति पेट्रोल पम्प कोतमा , डूल्लू खान लहसुई गांव कोतमा, अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू निवासी मवेशी बाजार कोतमा मूल निवासी थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), आदिल खान लहसुई गांव . कन्हैया महरा निवासी ऊरा थाना रामनगर गट्टा महरा निवासी ऊरा , मोहित सिंह निवासी बुढार , साजिद खान निवासी नजिराबाद सतना , संजय पटेल उर्फ लाला निवासी गढ़िया टोला सतना का भी अपराध में संलिप्त होना पाये जाने से उक्त सभी 11 आरोपियों के विरूध्द पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की सुसंगत तथा गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ्तार शुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड ली जाकर और पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि थाना कोतमा पुलिस के द्वारा पिछले एक सप्ताह में पशु तस्करों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है जो पशु तस्करों की कमर तोड़ने का स्पष्ट संदेश है। उक्त कार्य़वाही में निरी रत्नाम्बर शुक्ल थाना प्रभारी कोतमा के साथ सउनि गोविन्द प्रजापति . आर. अभय त्रिपाठी , आर. संजय वर्मा आर. ऋषि पासी एवं आर. अनिल मरावी की अहम भुमिका रही है।

Previous Post Next Post