उल्लास नवभारत साक्षरता में आजीविका मिशन के समूह की दीदियॉ सभालेंगी शिक्षा की कमान

उल्लास नवभारत साक्षरता में आजीविका मिशन के समूह की दीदियॉ सभालेंगी शिक्षा की कमान


Junaid khan - शहडोल। गुरूवार, 29 जनवरी 2026, को जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सवित्री सोनी ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में राष्ट्रªीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश को शत प्रतिशत साक्षर करने हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन जन साक्षर की भावना से वर्ष 2022 से 2027 तक के लिए संचालित किया जा रहा है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत अक्षराः शिक्षा से बदलाव की शुरूआत थीम पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शहडोल जिले के विकासखण्ड सोहागपुर के सीएलएफ कार्यालय कल्याणपुर एवं विकासखण्ड गोहपारू के एनआरएलएम कार्यालय में साक्षरता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत स्व सहायता समूह की दीदियों को अक्षरसाथी के रूप में जोडा गया है। जिसका उदेश्य अपने-अपने क्षेत्रों में असाक्षर दीदियों एवं उनके परिवार जनों को साक्षर बनाना है। कार्यालय का संचालन राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के नियंत्रक साक्षरता डॉ राकेश दुबे के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सह समन्वयक श्री अजय सिंह परमार ने कहा कि साक्षरता केवल पढना, लिखना नही बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम है। साक्षर दीदियों को आन लाईन पंजीयन विकासखण्ड सह समन्वयक सोहागपुर एवं गोहपारू मे क्रमशः श्री अनिल सिंह, श्री परमानंद यादव द्वारा कराया गया। सभी दीदी अक्षर साथी के रूप में पंजीकृत कराई गई। समूह की दीदियों को शिक्षण कार्य हेतु साक्षर पोथी प्रदान की गई। इस दारौन अक्षर साथी दीदियों का विशेष उन्मुखीकरण किया गया। उन्हे पठन-पाठन सामग्री,शिक्षण विधियों तथा साक्षरता से संबंधित आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया ताकि वे प्रभावी रूप से अपने क्षेत्र में साक्षरता अभियान को गति दे सके। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं स्व सहायता समूह की दीदियों को जिला प्रौढ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी द्वारा शिक्षा से सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम बताते हुए जिले को पूर्ण साक्षर बनाने हेतु साक्षरता की शपथ दिलाई गई। उन्होने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को सशक्त बनायेगी वरन पूरे परिवार और समाज में जागरूकता एवं आत्म निर्भरता की नीव रखेगी। इस अवसर पर विकासखण्ड सह समन्वयक सोहागपुर श्री अनिल सिंह एवं विकासखण्ड सह समन्वयक गोहपारू एनआरएलएम, श्री परमानंद यादव, श्री अमित एवं आजीविका मिशन के दीदियॉ उपस्थित रहीं।

Previous Post Next Post