वरिष्ठ पत्रकारिता का गौरव, संगठन की शक्ति का प्रतीक..श्री कमलेश श्रीवास्तव का हार्दिक वंदन-अभिनंदन

वरिष्ठ पत्रकारिता का गौरव, संगठन की शक्ति का प्रतीक..श्री कमलेश श्रीवास्तव का हार्दिक वंदन-अभिनंदन 


Junaid khan - शहडोल। गीतांजलि एक्सप्रेस के संपादक एवं मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव, निर्भीक, कर्मठ और पत्रकारिता के मूल्यों के सच्चे प्रहरी श्री कमलेश श्रीवास्तव का IFWJ भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ में हम सभी पत्रकार साथियों की ओर से हार्दिक वंदन एवं अभिनंदन। आपका लंबा अनुभव, निष्पक्ष लेखनी, और पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्ष, हम सबके लिए प्रेरणा है। आपने सदैव पत्रकारिता को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना है। संगठनात्मक मजबूती, पत्रकार एकता और अधिकारों की लड़ाई में आपकी भूमिका सदैव सराहनीय रही है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व से पत्रकार समाज और अधिक सशक्त, संगठित और सम्मानित होगा। आपको उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। राहुल सिंह राणा संगठन प्रभारी, शहडोल संभाग।

Previous Post Next Post