प्रधानमंत्री आवास से बेदखली और जान से मारने की धमकी का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

प्रधानमंत्री आवास से बेदखली और जान से मारने की धमकी का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

 


Junaid khan - शहडोल। जिला मुख्यालय के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्यादित बांग रोड निवासी युवक पुष्पेंद्र कोल ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। पीड़ित का आरोप है कि राजेश चमरिया नामक व्यक्ति द्वारा उसे प्रधानमंत्री आवास से जबरन बेदखल करने का दबाव बनाया जा रहा है, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित पुष्पेंद्र कोल ने आवेदन में बताया कि वह जिस भूमि पर निवास कर रहा है, वहां तीन पीढ़ियों से उसका परिवार रह रहा है और उक्त भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी स्वीकृत है। आरोप है कि राजेश चमरिया द्वारा अवैध तरीके से उसे डराया-धमकाया जा रहा है और मकान खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार आरोपी द्वारा पहले भी जबरन कागजों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया, जिससे वह मौके से भागकर अपनी जान बचा सका। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 28 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 2 बजे राजेश चमरिया 20–25 लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और मकान तोड़ने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाकर परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से कभी भी कोई गंभीर अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़ित पुष्पेंद्र कोल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल मामला प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर कार्रवाई की प्रतीक्षा में है।

Previous Post Next Post