NH-43 पर बिजली लाइन बिछाने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

NH-43 पर बिजली लाइन बिछाने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने काम रुकवाया 


Junaid khan - शहडोल। जिले के बकहो में नेशनल हाईवे-43 पर बिजली लाइन बिछाने के काम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया और हाईवे पर जमकर हंगामा भी किया। धनपुरी नगर पालिका के लिए करीब डेढ़ करोड़ से बिजली की भारी (33 केवी) लाइन बिछाई जा रही है।-ग्रामीणों का आरोप है कि एक -सत्ताधारी नेता के परिवार को फायदा - पहुंचाने के लिए लाइन का रास्ता -बदल दिया गया। बिजली विभाग के हाईवे पार करके विछाई जा रही तार इंजीनियर सुभाष सेन ने यह बात मानी है कि पहले के सर्वे में लाइन को सीधा ले जाने की ही बात थी, इसे हाईवे क्रास कराने का कोई आदेश नहीं दिया गया था। उन्होंने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। वहीं, ठेकेदार ने भी माना कि विवाद की वजह से काम रोक दिया गया है। इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह का कहना है कि पद की ताकत दिखाकर जनता को परेशान किया जा रहा है और वे इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। ग्रामीणों ने इस गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से भी कर दी है। तय योजना के मुताबिक, लाइन को सड़क के एक ही किनारे से सीधा जाना था, लेकिन ठेकेदार ने अचानक इसे मोड़कर हाईवे के डिवाइडर के बीच से निकालना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके लिए किसी विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली गई। जब डिवाइडर के बीच गड्ढे खोदे जाने लगे, तो गुस्साए लोगों ने काम बंद करा दिया था।

Previous Post Next Post