05 फरवरी को विद्युत रहेगी बाधित
Junaid khan - शहडोल। 04 फरवरी 2026 वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 में 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र कोटमा तिराहा में स्थापित 3.15 एम.व्ही.ए. पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य स्वीकृत है। उक्त के तारतम्य में 5 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर दिनांक 05/02/2026 को बदला जाना प्रस्तावित है। पॉवर ट्रांसफार्मर का क्षमता वृद्धि कार्य हेतु 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र कोटमा तिराहा को अवधि प्रातः 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक बंद रखा जाएगा एवं वैकल्पिक रूप से समस्त फीडर चार्ज रहेंगे।
Tags
SHAHDOL
