हजारों की संख्या में लोगों ने दरगाह शरीफ पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई
Junaid khan - शहडोल। सरकार शरीफुल औलिया अलैहिर्रहमह पीरे तरीकत यूसुफे मिल्लत हज़रत अल्लामा मौलाना मुहम्मद यूसुफ रज़ा शरीफी (दादा भाई ) सज्जादा नशीन खानकाहे सरकार शरीफुल औलिया शरीफ ने जानकारी देते हुए बताया की सालाना अज़ीमुशान उर्स सरकार शरीफुल औलिया रहमतुल्लाहे तआला अलैह का शरीफ में धूम धाम के साथ मनाया गया हज़ारों लोगों ने की शिरकत की 10 फ़रवरी 2026 को बरोज़ मंगलवार मुकाम खानकाहे सरकार शरीफुल औलिया दरगाह शरीफ हजरत बाबा सरकार शरीफुल औलिया आला हजरत रोड रजा नगर नया मोहल्ला सिहोरा शरीफ मे सरकार शरीफुल औलिया हजरत मुफ्ती सूफी बाबा मुहम्मद शरीफ अहमद कादरी रहमतुल्लाहे तआला अलैह मुफ्तिये आज़म सिहोरा शरीफ के उर्स शरीफ के मौके पर बाद नमाज़े फजर कुरआन ख्वानी व हलकए ज़िक्र शरीफ और हुजुर सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम व गौसो ख्वाजा के मुए मुबारक शरीफ दाढ़ी मुबारक के बाल शरीफ व दीगर बुजुर्गाने दीन के तबर्रकात की ज्यारत कराई गई मर्द हजरात, को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक माँ बहनों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बाद नमाजे असर खानकाहे सरकार शरीफुल औलिया से जुलूसे गौसिया उठकर शहर का गश्त करते हुये खानकाह शरीफ पहुंचा सलातो सलाम फातिहा ख्वानी की गई रात मे बाद नमाजे ईशा जेरे सरपरस्ती पीरे तरीक़त उस्ताजुल उलमा हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती मुहम्मद लुकमान खां साहब किब्ला मुफ्ती-ए-आज़म छतरपुर (म.प्र) ज़ेरे हिमायत शहजादये यूसुफे मिल्लत हज़रत मौलाना मुहम्मद हसनैन रज़ा शरीफी सज्जादा नशीन खानकाहे सरकार शरीफुल औलिया सिहोरा शरीफ खुसूसी शायर तुतियाने बागे मदीना जुड़वां शायरे इस्लाम समन व नूरी साहिबान सिंगरौली (म.प्र) और भी दीगर उल्माए किराम तशरीफ लाए और अपने नुरानी बयानात से मुस्ताफीज़ फरमाए रात 2:07 मिनट पर कुल शरीफ सलातो सलाम फातिहा ख्वानी लंगर तकसीम किया गया और हजारों की संख्या में लोगों ने बैठ कर लंगर खाया
दरगाह शरीफ पहुंचकर लोगो नें अपनी हाजिरी लगाई
सरकार शरीफुल औलिया की दरगाह शरीफ पहुंचकर दूर दूर से आये लोगो नें अपनी हाजिरी लगाई हज़रत अल्लामा मौलाना मुहम्मद यूसुफ रज़ा शरीफी दादा भाई सज्जादा नशीन खानकाहे सरकार शरीफुल औलिया ने बताया की शहडोल रीवा सतना सीधी छतरपुर इलाहाबाद मऊगंज मुकुंदपुर एवं और भी कई शहरों से सरकार शरीफुल औलिया के चाहने वालों नें सरकार शरीफुल औलिया की दरगाह शरीफ पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई।
