शहडोल में अवैध खनन व परिवहन पर सख्त कार्रवाई, दो डम्पर जब्त

शहडोल में अवैध खनन व परिवहन पर सख्त कार्रवाई, दो डम्पर जब्त 


Junaid khan - शहडोल। 12 फरवरी 2026 कलेक्टर शहडोल के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2026 को अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो डम्परों को जब्त किया गया। जांच के दौरान ग्राम कंचनपुर के पास गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर क्रमांक MP18 GA 1824 को रोका गया। वाहन चालक बबलू बैगा, निवासी जमुई द्वारा मौके पर वैध रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके पश्चात वाहन को शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराते हुए चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी क्रम में खनिज अमले द्वारा डम्पर क्रमांक MP18 ZF 0497 को रेत खनिज के परिवहन के दौरान रोका गया। चालक द्वारा रेत परिवहन की ISTP प्रस्तुत की गई, किंतु जांच में वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज भरा पाया गया। इस पर उक्त डम्पर को भी शासकीय अभिरक्षा में लेते हुए चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। संपूर्ण कार्रवाई खनिज निरीक्षक शहडोल श्री अभिषेक पटले द्वारा खनिज अमले के साथ संयुक्त रूप से की गई।

Previous Post Next Post