प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली


Junaid khan - शहडोल। मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की विशेष उपस्थिति एवं जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी के नेतृत्व में, शहडोल जिले की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को काँग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जन आक्रोश रैली शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय युवाओं को रोजगार, किसानों की मूलभूत समस्याओं, अवैध रेत उत्खनन तथा शासन-प्रशासन की तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी दोपहर 02 बजे अंबेडकर चौक पहुंचेंगे, जहाँ से जन आक्रोश रैली प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक में समाप्त होगी। रैली के समापन पर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसके उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़ी मांगें रखी जाएंगी। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष वार्ड कमेटियों के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने समस्त काँग्रेसजनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहितार्थ जन आक्रोश रैली को सफल बनाएं। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता श्री पीयूष शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

Previous Post Next Post