छात्र हितों की 11 सूत्रीय मांगें,03 दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार 

अभाविप ने महाविद्यालय के अनियमिताएं को लेकर शासकीय महाविद्यालय गोहपारू के प्रभारी प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन




Junaid khan - शहडोल। आज दिनाँक 09 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में हो रही व्याप्त अनियमिताओं के विरोध में प्रभारी प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए जिला संयोजक अमन त्रिपाठी ने बताया कि छात्र हितों में निम्नलिखित मांग कि गई ।

1.यह कि मुख्य मार्ग से महाविद्यालय तक आने-जाने हेतु पक्की सड़क की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण विद्यार्थियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः इस समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल पक्की सड़क निर्माण की कार्रवाई की जाए।

2.यह कि महाविद्यालय में पूर्व में दिए गए ज्ञापन के उपरांत भी आपको बताया गया था कि विषय बार प्राध्यापकों की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। अतः इस विषय में संज्ञान लेते हुए शीघ्र रूप से जनभागीदारी मद से नियुक्तियाँ की जाएँ।

3.यह कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो रहा है। एवं कई महीनों से हिंदी एवं अंग्रेजी की कक्षाएं नहीं लग रही जिसे ध्यान में रखते हुए ऐसे प्राध्यापकों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कक्षाओं का नियमित संचालन कराया जाए।

4.यह है कि महाविद्यालय में आउटसोर्स में पदस्थ प्रयोगशाला तकनीशियन गणेश ऊईके जिसके द्वारा आदिवासी हिंदू नहीं हैं एवं अन्य हिंदू विरोधी साहित्य मंगाकर विद्यार्थियों के अराजकता का माहौल स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है ऐसे कर्मचारी को तत्काल रूप से निलंबित किया जाए।

5.यह कि महाविद्यालय के आउटसोर्स कर्मचारी, जिनकी पदस्थापना शासकीय महाविद्यालय गोहपारू में होनी चाहिए, उन्हें डिप्लॉयमेंट के नाम पर शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय, शहडोल में पदस्थ कर दिया गया है, जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों का डिप्लॉयमेंट नियमानुसार नहीं होता। अतः इस अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों को मूल पदस्थापना स्थल पर वापस बुलाया जाए, अन्यथा नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाए।

6.यह कि वर्तमान में पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल द्वारा विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल एवं सेशनल अंकों की मांग किए जाने पर महाविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर एवं परीक्षा प्रभारी द्वारा संबंधित विषयाचार्य से बिना अंक प्राप्त किए, अपने मनमाने ढंग से अंक भरे गए, जो कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। अतः इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर एवं परीक्षा प्रभारी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

7.यह कि महाविद्यालय में अध्ययन हेतु विषय बार पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें नहीं हैं। जिससे विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है अतः इस विषय में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र लाइब्रेरी एवं पुस्तकों की समुचित व्यवस्था की जाए।

8.यह कि महाविद्यालय में छात्राओं हेतु गर्ल्स कॉमन रूम एवं सैनेट्री वेंडिग मशीन एवं सैनेट्री डिस्ट्रॉय मशीन लगाई जाए।

9.यह है कि महाविद्यालय में खेल सामग्री एवं खेल मैदान की उचित व्यवस्था की जाए।

10.यह है कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों को ओडी पर भेजा जाता है जो कि एक ही प्राध्यापक कई बार ओडी लगाता है जिसके कार्यों की समीक्षा की जाए एवं एक ही प्राध्यापक को कई बार ओडी देना बंद किया जाए।

11.यह है कि महाविद्यालय में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी श्रेयांश मिश्रा के द्वारा लगातार विद्यार्थियों से रिजल्ट सुधरवाने के नाम पर 2500 रु लिया जाता है ऐसे कर्मचारी जो विद्यार्थीयो से पैसे लेकर रिजल्ट सुधरवाते है उनके द्वारा विद्यार्थीयो का पैसा वापस किया जाए एवं श्रेयांश मिश्रा पर कार्यवाहीं की जाए।

अभाविप आपसे यह मांग करती है कि इन सभी विषयों को 03 दिवस के अंदर संज्ञान में नहीं लिया गया तो अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी

ज्ञापन में प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह, विभाग संयोजक अखिलेश सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडेय, निधि पांडेय, आकाश मिश्रा, आकाश मिश्रा, आकाश गुप्ता,साक्षी सिंह, शुभी पाठक, प्रिया सिंह, अमन तिवारी, प्रयाग प्यासी, अजय सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता वा सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

इनके इनके नाम दिया ज्ञापन 

1.श्रीमान उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल।

2.श्रीमान आयुक्त महोदय उच्च शिक्षा विभाग भोपाल।

3.श्रीमान आयुक्त महोदय शहडोल संभाग शहडोल।

4.श्रीमान अतिरिक्त संचालक महोदय शहडोल संभाग रीवा।

5.श्रीमान प्राचार्य महोदय ( शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल)

Previous Post Next Post