अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब


Junaid khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालिका/बालक के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी।जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे, जिसके तारत्म्य में थाना जयसिंहनगर पुलिस, शहडोल द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई। दिनांक 08.02.2026 को थाना जयसिंहनगर अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके उपरांत जयसिंहनगर पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 09.02.2026 को नाबालिग बालिका को कस्बा, जयसिंहनगर, शहडोल से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में सउनि. मिथिला प्रसाद, आर. उदयभान सिंह एवं म.आर. खुशबु लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post