NSUI शहडोल ने पण्डित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के कुलपति को छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
Junaid khan - शहडोल। NSUI शहडोल द्वारा जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी के नेतृत्व में आज पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान छात्रहित से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों का रिवाल्यूएशन परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की गई, जिसका मुख्य परिणाम लगभग तीन माह पूर्व आ चुका है। साथ ही लगभग तीन वर्ष पूर्व उत्तीर्ण छात्रों को अब तक मार्कशीट/परिणाम की हार्ड कॉपी उपलब्ध न कराए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल प्रदान करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त ओल्ड कैंपस में छात्रों की सुविधा हेतु स्वच्छ पेयजल के लिए नए वाटर कूलर स्थापित किए जाने, ओल्ड कैंपस स्थित वॉशरूम एवं गर्ल्स कॉमन रूम की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओल्ड एवं न्यू कैंपस दोनों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में लगे जर्जर ब्लैक बोर्ड हटाकर नए बोर्ड लगाए जाने, ओल्ड कैंपस की जर्जर स्थिति को सुधारते हुए साफ-सफाई व पुताई कराकर परिसर को सुव्यवस्थित करने तथा विश्वविद्यालय पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति (NEP) से संबंधित आवश्यक पुस्तकों की तत्काल व्यवस्था किए जाने की मांग शामिल रही। NSUI शहडोल ने चेतावनी दी कि यदि उक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन छात्रहित में आंदोलन करने को बाध्य होगा। आज कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से NSUI जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी Nsui जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,NSUI जिलाउपाध्यक्ष सिमरन कौर ,विश्विद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,it cell जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव,ओम साहू,शुभम सेन,कृतेन्द्र,देवराज,अजय बैगा, पियूष सिंह बघेल,अर्पित सेन,हर्षित श्रीवास्तव,धनंजय सिंह,लंकी गुप्ता सहित काफी संख्या में NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
