स्व. लल्लू सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित लल्लू सिंह चौक पर उमड़ा जनसमूह

स्व. लल्लू सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित लल्लू सिंह चौक पर उमड़ा जनसमूह



Junaid Khan - शहडोल। जिले में भाजपा के पितृपुरुष, प्रख्यात विधि विशेषज्ञ, कर्मयोगी एवं समाज सेवा के अग्रदूत, पूर्व विधायक स्वर्गीय लल्लू सिंह की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, गरिमा और संगठनात्मक एकजुटता के साथ लल्लू सिंह चौक पर मनाई गई। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. श्री लल्लू सिंह की प्रतिमा पर उनके पुत्र अरुण प्रताप सिंह (प्रधान न्यायाधीश), पौत्री अर्पिता सिंह एवं महेश सिंह ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी, दिनेश दीक्षित एड., महेन्द्र सराफ एड., राजेश्वरनाथ उदानिया, दाउराम पाण्डेय, मनोज गुप्ता (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), प्रवीण शर्मा डाली (नपा उपाध्यक्ष), सत्यभामा गुप्ता, संचिता सखटे, बृजेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, योगेन्द्र चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, अनिल द्विवेदी, राकेश महिन्द्रा, दिलीप खेर, संतोष लोहानी, प्रकाश जगवानी, राकेश सैनी ‘पप्पू’, विजय जसवानी, महेश भागदेव, कमल प्रताप सिंह (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष), श्रवण शर्मा, दिलीप मिश्रा, व्यंकट राव, मोतीलाल सिंह (स्वच्छता निरीक्षक), शीतल पोद्दार, प्रदीप गुप्ता (पत्रकार), तेजप्रताप सिंह (पत्रकार), धनराज सिंह (पत्रकार), मनोज सिंह (पत्रकार), अमरेंद्र श्रीवास्तव (पत्रकार), जीतलाल पटेल, स्वप्निल जायसवाल, आदित्य प्रताप सिंह, ललित मिश्रा, महेन्द्र सिंह, अजय मिश्रा, दिलीप मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, विशाल रतलम, बी. के. सिंह, अमृत गोले, विकास सिंह, संजय मिश्रा, विनोद पाण्डेय, प्रदीप सिंह चुनिया, राजेश तिवारी, महेश सोनी (विश्व हिंदू परिषद), भूपेंद्र मिश्रा, कृष्णा जी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की।

सिद्धांत आधारित राजनीति के पुरोधा थे स्व. लल्लू सिंह

प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. लल्लू सिंह संभाग ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर एक विशिष्ट पहचान रखने वाले नेता थे। उन्होंने भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित राजनीति को केवल सिद्धांत तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे अपने सार्वजनिक जीवन में व्यवहारिक रूप दिया। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह ने तात्कालिक समय में प्रचलित पूंजीवादी और समाजवादी व्यवस्थाओं से अलग हटकर मानवता, नैतिकता और जनसेवा पर आधारित राजनीतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। वे कार्यकर्ताओं को संगठन की आत्मा मानते थे और हर स्तर पर संवाद को प्राथमिकता देते थे।

संगठन,संपर्क और संवाद को देते थे महत्व

भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. लल्लू सिंह की कार्यशैली अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती पर आधारित थी। वे प्रत्येक कार्यकर्ता की क्षमता को पहचानते थे और उसी अनुरूप जिम्मेदारी सौंपते थे। संगठन, संपर्क, प्रवास और सतत संवाद को वे राजनीतिक जीवन की आधारशिला मानते थे। वक्ताओं ने कहा कि स्व. लल्लू सिंह का जीवन सादगी, स्पष्टवादिता और जनसमर्पण का उदाहरण रहा। उन्होंने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के सभी वर्गों के साथ आत्मीय संबंध बनाए। पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित जनसमूह ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और संगठनात्मक एकता की भावना से ओतप्रोत रहा।

Previous Post Next Post