कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर माता पिता को किया सुपुर्द

कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर माता पिता को किया सुपुर्द 


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दिनांक 10.02.2026 को राजेन्द्रग्राम से दस्तयाब कर सकुशल माता पिता को सुपुर्द किया है। दिनांक 03.02.2026 नाबालिग बालिका के पिता के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका घर से बिना बताये चली गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को राजेन्द्रग्राम से दस्तयाब कर उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया है। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ पर नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि उसके पिता द्वारा घरेलू काम ना कर पाने की बात पर डांटने से नाराज होकर राजेन्द्रग्राम में रहने वाली अपनी सहेलियों के पास चली गई थी। गुमशुदा नाबालिग बालिका को पाकर परिवारजन ने कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Previous Post Next Post