कोतवाली पुलिस द्वारा गुम स्मार्ट फोन कीमती 20,000 रूपये की तलाश कर वापस दिलाया गया
Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मोबाईल फोन गुमने अथवा चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्काल सी.ई.आई.आर. पोर्टल में में रिपोर्ट दर्ज की जाकर तत्परता पूर्वक गुम अथवा चोरी गये मोबाईल को प्राप्त कर रिपोर्टकर्ता को सौंपे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। रिपोर्टकर्ता सुश्री सुलोचना दास पिता प्रभु दास, नर्सिंग ऑफिसर जिला चिकित्सालय अनूपपुर का 20000 रूपये कीमती वीवो कंपनी का मोबाईल फोन दिनांक 21.01.2026 को गुम हो जाने की रिपोर्ट करने पर टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह एवं आरक्षक अब्दुल के द्वारा रिपोर्ट सी.ई.आई.आर. पोर्टल में दर्ज कराया जाकर गुम मोबाईल की तलाश कर मोबाईल धारक को वापस दिलाया गया है। गुम मोबाईल प्राप्त होने पर मोबाईल धारक नर्सिंग ऑफिसर सुलोचना दास द्वारा अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
