जिले में 1034 मतदान केन्द्र, कुल मतदाता 7.60 लाख के पार महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
ब्यौहारी,जयसिंहनगर और जैतपुर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जेण्डर रेशियो में सुधार
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची अपडेट: पुरुषों से अधिक जुड़ीं महिलाएं
Junaid khan - शहडोल। 21 फरवरी 2026- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के सम्पन्न होने के पश्चात जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1034 है। विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी में मतदान केन्द्रों की संख्या 273 है। कुल मतदाताओं की संख्या 268273 है, जिसमें पुरूष मतदाओं की संख्या 140082 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 128190 है। अन्य मतदाता की संख्या 01 है। जेण्डर रेशियो 915.10 तथा ईपिक रेशियो 67.50 प्रतिशत है।
विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर में मतदान केन्द्रों की संख्या 330 है। कुल मतदाताओं की संख्या 252581 है, जिसमें पुरूष मतदाओं की संख्या 127913 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 124662 है। अन्य मतदाता की संख्या 06 है। जेण्डर रेशियो 974.58 तथा ईपिक रेशियो 63.11 प्रतिशत है।
विधानसभा क्षेत्र जैतपुर में मतदान केन्द्रों की संख्या 331 है। कुल मतदाताओं की संख्या 239889 है, जिसमें पुरूष मतदाओं की संख्या 122051 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 117834 है। अन्य मतदाता की संख्या 04 है। जेण्डर रेशियो 965.44 तथा ईपिक रेशियो 56.76 प्रतिशत है।
इस प्रकार जिले में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के पश्चात जारी अंतिम मतदाता सचूी में 11750 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई जिसमें पुरूष मतदाताओं की 5475, महिला मतदाताओं की 6094 तथा 01 अन्य मतदाता की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रेस कान्फ्रेंस में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे, राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि श्री विष्णुप्रताप सिंह, अरफाना बेगम एवं शहडोल जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं पिं्रट मीडिया के संवाददाता उपस्थित रहें।

