बिना वैध परमिट दौड़ रही यात्री बस पर यातायात पुलिस की कठोर कार्यवाही

10 दिन बस रही जब्त,भरना पड़ा 62,000 रुपये का भारी जुर्माना


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनूपपुर में जिले में सड़क सुरक्षा एवं नियमों के सख्त पालन को लेकर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही करते हुए बिना वैध परमिट संचालित हो रही यात्री बस पर शिकंजा कसा। दिनांक 11 फरवरी 2026 को जांच के दौरान बस क्रमांक MP-65-ZC-6602 को रोका गया। दस्तावेजों की गहन जांच में बस का वैध परमिट नहीं पाया गया। नियमों के स्पष्ट उल्लंघन पर तत्काल वाहन को जब्त कर वैधानिक प्रकरण तैयार किया गया।लगातार 10 दिनों तक वाहन जब्त रहने के बाद संबंधित वाहन स्वामी को ₹62,000 (बासठ हजार रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ा। इस सख्त कार्यवाही से अन्य वाहन संचालकों में भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी। यातायात पुलिस ने सभी वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन के परमिट, बीमा, फिटनेस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें एवं नियमों का पालन करें अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।

Previous Post Next Post