शहडोल के खेल मैदानों का आकस्मिक निरीक्षण, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे संयुक्त संचालक आलोक खरे

शहडोल के खेल मैदानों का आकस्मिक निरीक्षण, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे संयुक्त संचालक आलोक खरे 


Junaid khan - शहडोल। आलोक खरे संयुक्त संचालक “खेल” लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल म.प्र.में दिनांक 31 एवं 1 फरवरी 2026 को आकस्मिक दौरा कर शहडोल जिले के खेल मैदानों का निरीक्षण किया। जिसमें प्रमुख रूप से विचारपुर (मिनी ब्राज़ील) खेल परिसर, डिग्री कॉलेज शहडोल बुढार धनपुरी सहित अन्य मैदान शामिल है l श्री खरे के इस दो दिवसीय दौरे में निरीक्षण के दौरान उमेश कुमार धुर्वे संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल, संभागीय खेल अधिकारी सुदर्शन मिश्रा सहायक संचालक खेल रईस अहमद उपस्थित रहकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। श्री खरे के कार्यकाल में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों में गुणात्मक सुधार दिखाई देने लगा है मौजूदा समय खेल गतिविधियों में रुचि और लगाव रखने वाले नौनिहालों को तलासने और उन्हें खेलकूद में तरासने की प्रक्रिया जोर-सोर से चल रही है। श्री खरे का अचानक क्षेत्र के भ्रमण से ऐसा कयास लगाए जाने लगा कि इस आदिवासी खेल के बड़े आयोजन हो सकते हैं श्री खरे ओलंपिक संघ के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य करते हुए मध्य प्रदेश को देशभर में अलग पहचान बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र शहडोल और उमरिया में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं का आयोजन इसी शिक्षा सत्र में कर चुके हैं जिससे क्षेत्र में खेल का काफी विकास हुआ है।

Previous Post Next Post