कोतवाली पुलिस द्वारा नवयुवती से छेड़खानी का फरार आरोपी आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय नवयुवती से बुरी नीयत से छेड़खानी एवं मारपीट के मामले में फरार आरोपी अंकित कोल निवासी ग्राम पोड़ी अनूपपुर को आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी 20 वर्षीय नवयुवती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.12.2025 को सुबह करीब 10.30 बजे वह आईटीआई कालेज अनूपपुर पढने के लिए जा रही थी जो तिपान नदी के पास ग्राम पोड़ी का रहने वाले अंकित कोल ने बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की और मना करने पर हाथ मुक्को से मारपीट की गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 555/25 धारा 74,115(2),351 (2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। जो घटना वारदात दिनांक से ही आरोपी अपने घर एवं गांव से फरार हो गया था। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक विनय बैस, आरक्षक राहुल तिवारी एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार की टीम के द्वारा फरार आरोपी अंकित कोल पिता लखनलाल कोल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी थाना कोतवाली अनूपपुर को आन्ध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले अंतर्गत थाना बल्लीकुरवा से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी प्रकाशम (आन्ध्रप्रदेश) की टाईल्स फेक्ट्री में काम करके फरारी काट रहा था। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर अनूपपुर लाया गया है।
