कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी,₹5000 का इनामी NDPS आरोपी गिरफ्तार,महीनों से था फरार
Junaid khan - शहडोल। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार और ₹5000 के इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से न सिर्फ पुलिस को बड़ी राहत मिली है, बल्कि नशे के नेटवर्क पर भी करारा प्रहार हुआ है। पुरानी बस्ती से दबोचा गया शातिर आरोपी थाना कोतवाली शहडोल के अपराध क्रमांक 529/25 अंतर्गत धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट में वांछित आरोपी सचिन तिवारी उर्फ राहुल उर्फ आरजे (उम्र 30 वर्ष), पिता सुरेश तिवारी, निवासी वार्ड नंबर 27/36 पुरानी बस्ती शहडोल, पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था। आखिरकार आज 01 फरवरी 2026 को कोतवाली पुलिस ने उसे पुरानी बस्ती शहडोल से गिरफ्तार कर लिया। नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा बताया जा रहा है कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा होने की संभावना है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना कोतवाली शहडोल की टीम की अहम भूमिका रही। थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल राघवेंद्र तिवारी के (नेतृत्व) में उप निरीक्षक राकेश सिंह बागरी सहायक उप निरीक्षक कन्हैया लाल प्रधान आरक्षक शिवकरण यादव आरक्षक रौनक पवार पुलिस अधिकारियों की सतर्कता, रणनीति और लगातार दबिश के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। शहर में अपराधियों में बढ़ा पुलिस का खौफ इस कार्रवाई के बाद शहर में फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस की यह सफलता साफ संकेत है कि कानून से बचना अब आसान नहीं।
