ओडीओपी के तहत हल्दी एवं कोदो कुटकी की खेती के लिए किसानो को करें प्रेरित- कमिश्नर

कमिश्नर ने मत्स्य,उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की 


Junaid khan - शहडोल। 01 फरवरी 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में संभाग स्तरीय बैठक में मत्स्य, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने एक जिला एक उत्पाद के तहत चिन्हित उत्पाद हल्दी एवं कोदो, कुटकी का रकवा बढाने के निर्देश विभागीय अधिकारियो को दिए। उन्होंने कहा कि हल्दी एवं कोदो कुटकी की खेती के लिए शहडोल संभाग के किसानो को उच्च गुणवत्ता के बीज मुहैया कराए जाएं एवं उनसे होने वाले लाभांे से किसानो को अवगत कराएं। आपने एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित उत्पाद के विपणन प्रोसेसिंग तथा पैकेजिंग को व्यवस्थित कर मूल्य संवर्धन के लिए कार्य करने के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। विभागीय योजना पीएमएफएमई के तहत लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों का वितरण सुनिश्चित करनें के लिए सतत रूप से बैंकों के संपर्क में रहने को कहा। पर ड्रॉप मोर क्राप के तहत स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई के लक्ष्य पूरा करने एकीकृत उद्यानिकी विकास योजना के तहत फलदार पौध का रोपण, मशाला एवं सब्जी के खेती का रकवा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग में मत्स्य पालन करने वाले व्यक्तियो को मत्स्य संपदा योजना का लाभ दिलाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि संभाग के तीनों जिलों में उपलब्ध जलाशयों को उपयोग मत्स्यपालन में किया जाए। मछुआ सहकारी समितियों का गठन कर उन्हें मत्स्यपालन हेतु पट्टे पर तालाब उपलब्ध कराए जाएं। मत्स्यपालन करने वाले कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिससे वे मत्स्यपालन की गतिविधियों हेतु समय पर आवश्यक राशि की व्यवस्था कर सकें। उन्होंने कहा कि मत्स्य संपदा योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करे। कमिश्नर ने बैठक में तालाब पट्टा आवंटन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सहकारिता विभाग के पैक्स कम्प्यूटराइजेशन की प्रगति, अंकक्षेण प्रगति, कॉमन सर्विस सेंटर, वनोपज समितियां किसान क्रेडिट कार्ड, रबी फसल ऋण वितरण, सोसायटियो से वसूली की प्रगति सहित अन्य विभागीय योजनाओ की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देष विभागीय अधिकारियो को दिए। बैठक मेें संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश सहित शहडोल संभाग के उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग एवं मस्त्य विभाग के अधिकारियो उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post