सेवानिवृत हुए संयुक्त आयुक्त विकास
Junaid khan - शहडोल। 01 फरवरी 2026:- कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ रहे संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश का अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदाई एवं सम्मान समारोह में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार साझा कर शाल, श्रीफल एवं स्मृतियां भेंट किया। साथ ही सेवानिवृत संयुक्त आयुक्त विकास को स्वस्थ जीवन यापन करने की शुभकामनाएं भी दी।
Tags
SHAHDOL

