एनएसयूआई का प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

एनएसयूआई का प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में विधानसभा में की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया द्वारा शहर के अग्रसेन चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।विधानसभा टिप्पणी के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन विदित हो कि 19 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की। अग्रसेन चौक उमरिया पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और मंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह आक्रोशपूर्ण रहा। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। विधानसभा जैसे पवित्र सदन में मइस प्रकार की टिप्पणी लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। एनएसयूआई छात्र हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो एनएसयूआई जिला उमरिया चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक गरिमा बनाए रखने की मांग की और सरकार से जवाबदेही तय करने की अपील की।

Previous Post Next Post