युवाओं ने एक्सीडेंट से घायल नन्हें बेजुबान का कराया उपचार पेश की मानवता की मिशाल

युवाओं ने एक्सीडेंट से घायल नन्हें बेजुबान का कराया उपचार पेश की मानवता की मिशाल


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में मानव को यदि तकलीफ हो तो, वह दूसरे से अपनी तकलीफ बयां कर देता है, लेकिन यदि मूक जानवरों पर कोई संकट आ जाए तो वे अपनी तकलीफ बयां नही कर पाते है , मूक जानवरों की पीड़ा समझते हुए युवा टीम उमरिया ने गत दिवस घायल अवस्था में मिला बेजुबान नन्हा डॉग का इलाज कराया। उमरिया जिले के सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पाली प्रोजेक्ट रोड के समीप एक नन्हा बेजुबान खून से लथपथ व गंभीर रूप से घायल अवस्था में रोड पर मिली। इसकी सूचना युवा टीम उमरिया के सदस्यों को प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से पशु चिकित्सालय पाली में सूचित कर पशु डॉ. को घटनास्थल पर ले जाकर गाय का उपचार कराया गया। इस कार्य से युवाओं के नगर के लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं। इस दौरान पशु चिकित्सा से डॉ द्विवेदी, सहायक अर्जुन सिंह, युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह,अभिनय द्विवेदी ,सौरव पांडेय,पुष्पेंद्र शुल्का उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post