कमिश्नर ने सिकल सेल पीड़ित मरीजों को वितरित किया पोषण किट व खिलाड़ियों को खेल सामग्री

कमिश्नर ने सिकल सेल पीड़ित मरीजों को वितरित किया पोषण किट व खिलाड़ियों को खेल सामग्री 


Junaid khan - शहडोल। 25 फरवरी 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शासकीय बालक आश्रम धुरवार में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों को प्रतीक स्वरूप पांच हितग्राहियों को पोषण किट का वितरण किया। इसी क्रम में कमिश्नर ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों को क्रिकेट, फुटबाल तथा बैडमिन्टन खेल किट का वितरण किया। इसमें कबड्डी खिलाड़ी राहुल सिंह एवं शिवम सिंह, क्रिकेट खिलाड़ी प्रदीप सिंह, फुटबॉल खिलाड़ी ओम सिंह तथा बैडमिंटन खिलाड़ी अमोश सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post