महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य भोलेबाबा की बारात’, विशाल भजन जागरण व भंडारे का आयोजन
Junaid khan - शहडोल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी 15 फरवरी 2026 को नगर में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत भोलेबाबा की भव्य बारात निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजन के तहत भगवान शिव की आराधना, भजन-जागरण एवं भंडारे का भव्य कार्यक्रम भी रखा गया है। जानकारी के अनुसार शिव बारात का शुभारंभ श्री गणेश मंदिर, बुढार रोड, शहडोल से किया जाएगा, जो नगर भ्रमण करते हुए अपने निर्धारित गंतव्य श्री दुर्गा माता मंदिर, गंज रोड पहुंचेगी। शिव बारात में शिवभक्त पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर करेंगे।आयोजन स्थल दुर्गा माता मंदिर विराटेश्वरी धाम, शहडोल में सायंकाल शाम 06 बजे से विशाल भजन एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए रात्रि 1 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री दुर्गा माता सेवा समिति,शहडोल द्वारा किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने एवं भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।
