मुखबिर की सूचना पर छापा, करही प्रजाति की चौखट व लट्ठे बरामद
Junaid khan - शहडोल। वन विभाग की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। जैतपुर क्षेत्र के रतहर गांव से एक मकान के अंदर रखी अवैध लकडी को जब्त किया गया है। वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन में 06 फरवरी को वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। वनमण्डलाधिकारी जैतपुर द्वारा सर्च वारंट जारी कर मुकेश सिंह पिता रठौर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रतहर को उप सर्च वारण्ट की तामीली कराकर उसके मकान की तलाशी ली गई। यहां पर सर्च के दौरान करही प्रजाति की 05 नग चौखट एवं लट्ठा 06 नग पाई गई। पूछताछ में मुकेश सिंह के द्वारा उक्त लकड़ियों से संबंधित किसी भी प्रकार के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध लकडी को जब्त कर वनं अपराध प्रकरण दर्ज किया। जब्त की गई लकड़ी को वन परिक्षेत्र कार्यालय खन्नौधी कैम्पस में सुरक्षित रखा गया।
