पुलिस के दो अधिकारियों का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह सम्पन्न

पुलिस के दो अधिकारियों का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह सम्पन्न



Junaid khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में पदस्थ सूबेदार (आंकिक) श्री मेघराज आसुदानी (भर्ती दिनांक 20.06.1984) एवं उप निरीक्षक श्री जी.डी. तिवारी (भर्ती दिनांक 16.04.1984) का सेवानिवृत्ति उपरांत गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अभिषेक दीवान द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके दीर्घकालीन, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए ईमानदारी, समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो युवा पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री दीवान द्वारा सम्मान स्वरूप सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, फूल-माला पहना कर एवं श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और अधिक गरिमामय बन गया। शहडोल पुलिस परिवार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

Previous Post Next Post