कलेक्टर ने लोगों की सुनी शिकायतें एवं समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने लोगों की सुनी शिकायतें एवं समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 24 फरवरी 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में ग्राम देवरा निवासी संचू बैगा ने विधवा विवाह योजना की सहायता राशि दिलाने, ग्राम विचारपुर निवासी कालीचरण सेन ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रेलवे मिश्रित स्कूल शहडोल में अध्ययनरत पुत्री की विद्यालय शुल्क माफी कराने, ग्राम सिंहपुर निवासी पप्पू चर्मकार ने शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने, शहडोल वार्ड क्रमांक-9 निवासी दुर्गावती सेन ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने तथा जैतपुर निवासी अजीज ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post