सटोरियों के विरूध्द की गई बड़ी कार्यवाही
Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना कोतमा में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा जुए , सट्टे पर कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल व उनकी टीम के द्वारा सट्टा पट्टी काटने वालों तथा सट्टा खिलाने वालो के विरूध्द बड़ी कार्यवाही की गई है। 01- दिनांक 07.02.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की वार्ड नंबर 1 में रवि कुमार सोनी अपने घर के पास बैठकर सट्टा पट्टी काट रहा है एवं वहीं पास एक अन्य व्यक्ति दशरथ प्रसाद सोनी निवासी वार्ड नंबर 1 का सट्टा पट्टी काट रहा है जो रेड कारवाई कर रवि कुमार सोनी पिता अशोक कुमार सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 का सट्टा पट्टी कटाते हुए मिला जिसके पास से सट्टा पट्टी नगदी 2200 रुपए एवं एक मोबाइल कीमती 5000/ रूपये प्राप्त हुए जिसे जप्त किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि रमेश चौधरी निवासी बुरहानपुर के कहने पर सट्टा पट्टी काटता है। आरोपिगणों के विरूध्द 4(क) सट्टा एक्ट एवं 16 बीएनस की कार्यवाही की गई ।
02- दिनांक 07.02.2026 को ही वार्ड नंबर 1 में ही दशरथ सोनी पिता बांसधारी प्रसाद सोनी उम्र 71 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 भट्टी टोला के घर जाकर रेड कार्रवाई की गई जिसके पास से सट्टा पर्ची अंक लिखी हुई एक डॉट पेन नगदी 365 रुपए समक्ष का वाहन जप्त कर धारा 4(क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई। 03. इसी प्रकार दिनांक 07.02.2026 खो ही कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई की रमेश चौधरी निवासी बुरहानपुर का अपने घर के पास सट्टा पट्टी काट रहा है ।जो कि रेड कार्रवाई की गई तथा रमेश चौधरी पिता जयपाल चौधरी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बुढानपुर को सट्टा पट्टी एक डॉट पेन लगदी 5350 हुआ तीन मोबाइल कीमती 15000/- के साथ पकडकर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई। उक्त तीनों कार्य़वाहियों में कुल 27915 रूपये का मशरूका जप्त कर आरोपिगणों के विरूध्द सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी रत्मांबर शुक्ल के साथ प्र0आर0 संजीव त्रिपाठी ,आर0 अभय त्रिपाठी, आर0 गजेन्द्र सिहं , आर0चा0 अनिल मरावी की अहम भूमिका रही।
