एम. एस एम ई आउटरीच कैंप का किया गया आयोजन

एम. एस एम ई आउटरीच कैंप का किया गया आयोजन


Junaid khan - शहडोल। सोमवार, 09 फरवरी 2026, को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल द्वारा एम. एस एम ई क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं उद्यमियों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से दो क्लस्टरों- शहडोल एवं कोतमा में मेगा एम. एस एम ई आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शहडोल क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री एम. के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। शहडोल क्लस्टर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री के. एस. सोलंकी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, श्री अमित कुमार चौरसिया (अग्रणी जिला प्रबन्धक शहडोल), श्री लक्ष्मण गुप्ता, जिला व्यापारी संघ एवं श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व सदस्य जनपद पंचायत उपस्थित रहे। कोतमा क्लस्टर में आयोजित आउटरीच कैंप में श्री संतोष कुमार (शाखा प्रबन्धक कोतमा) और श्री दिलीप निगम (अग्रणी जिला प्रबन्धक अनुपपुर) एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री ऋषभ चंदेरिया, श्री रविंद्र अग्रवाल, श्री गणेश अग्रवाल एवं श्री मुकेश कुमार रजानी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एम. एस एम ई क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उद्यमियों को बैंक की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मेगा अभियान में बैंक के प्रतिष्ठित ग्राहक, स्थानीय व्यापारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित उद्यमियों को बैंक की विभिन्न एम. एस एम ई योजनाओं, सरकारी सब्सिडी योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के दौरान 115 लाभार्थियों को 55 करोड़ से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत एवं वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री एम. के. श्रीवास्तव ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एम. एस एम ई क्षेत्र को मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। ऐसे मेगा आउटरीच अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक उद्यमियों को वित्तीय समावेशन से जोड़ने का प्रयास सतत किया जाता रहेगा।

Previous Post Next Post