दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय स्मारिका का किया गया विमोचन

अतिथियों द्वारा पं. शम्भूनाथ शुक्ला की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण 



Junaid khan - शहडोल। 25 फरवरी 2026- पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीक्षांत शोभायात्रा एवं मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कुलगुरु प्रो. रामशंकर तथा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कोर, डायरेक्टर जनरल अनूप बनर्जी ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन किया। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को प्रेरणादायी और ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा पं. शम्भूनाथ शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Previous Post Next Post