घरौला नाथ हनुमान मंदिर परिसर में मिनी हाई मास्क लाइट से जगमगाया इलाका

वार्ड पार्षद सिल्लू रजक की पहल की सराहना



Junaid khan - शहडोल। शहर के घरौला मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध घरौला नाथ हनुमान मंदिर परिसर अब रात में भी दिन जैसा उजाला बिखेर रहा है। वार्ड पार्षद सिल्लू रजक की पहल पर मंदिर के बाहर तिराहे मे मिनी हाईमास्क लाइट लगाई गई है, जिससे एक ओर गुरुद्वारा और दूसरी ओर साईं मंदिर क्षेत्र में भरपूर रोशनी दिखाई देने लगी है। मोहल्ले के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पूर्व में रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं एवं आसपास के रहवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए वार्ड पार्षद सिल्लू रजक ने मिनी हाईमास्क लाइट लगवाने की पहल की। लाइट स्थापित होते ही मंदिर परिसर और आसपास की सड़कें जगमगा उठीं। अब देर शाम और रात्रि में भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल धार्मिक गतिविधियों को सुविधा मिली है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मोहल्ले वासियों ने वार्ड पार्षद सिल्लू रजक के इस प्रयास की खुलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की छोटी लेकिन प्रभावी पहलें क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। प्रशासन की ओर से भी शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। घरौला नाथ हनुमान मंदिर परिसर में मिनी हाईमास्ट लाइट की स्थापना इसी दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Previous Post Next Post