कनक नदी घाट पर अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

जैतपुर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत आरोपी को दबोचा, पांच लाख की संपत्ति जब्त 


Junaid khan - शहडोल। जैतपुर अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुर पुलिस ने कनक नदी घाट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम डोंगरीटोला, गलहथा स्थित कनक नदी घाट पर एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करते पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत लदी मिली। कार्रवाई के दौरान चालक अरुण साहू (22 वर्ष), पिता रामदास साहू, निवासी राम गलहथा डोंगरीटोला, जैतपुर को मौके से हिरासत में लिया गया। जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP65ZB1514 बताया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं आधी भरी अवैध रेत सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई दिनांक 24 फरवरी 2026 को विधिवत की गई। पुलिस ने आरोपी चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में प्र.आर. नरेंद्र सिंह, प्र.आर. सुभाष महोबिया तथा आरक्षक राममोहन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी

Previous Post Next Post