शहडोल में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

शहडोल में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी 


Junaid khan - शहडोल। विवेकानन्द पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जीएमसी मेडिकल कॉलेज शहडोल के प्रोफेसर डॉ. मिहिर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक का गलत और अधिक उपयोग शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा लेने से दवा का असर कम हो जाता है और मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। कई मामलों में गलत खुराक या अधूरा कोर्स जानलेवा भी साबित हो सकता है। कॉलेज के संचालक डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि कई बार मरीज सीधे मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक खरीदकर सेवन कर लेते हैं, जिससे शरीर को दीर्घकालिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक या अन्य किसी भी दवा का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में दवा लेने से दुष्प्रभाव बढ़ जाते हैं और शरीर में प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. नम्रता पटेल, राजकिशोर दुबे, मनीष गुप्ता, उमेश सोंधिया, शिवानी सिंह, सरिता जायसवाल, प्रीति विश्वकर्मा, हर्षिता मिश्रा, सुधा राठौर, अंगद कुशवाह, प्रियंका तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और समाज में एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाएं।

Previous Post Next Post