काँग्रेस ने तीन मंत्रियों का पुतला दहन कर माँगा इस्तीफ़ा

काँग्रेस ने तीन मंत्रियों का पुतला दहन कर माँगा इस्तीफ़ा




Junaid khan - शहडोल। मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रस्तावित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत एवं जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के निर्देशानुसार, सोहागपुर ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी के नेतृत्व में आज गांधी चौक, शहडोल में भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों के पुतले का दहन किया गया। यह पुतला दहन प्रदेश में हालिया घटनाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की माँग को लेकर किया गया। काँग्रेस ने आरोप लगाया कि कफ सिरप से हुई मौतों के लिए जिम्मेदार मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सेना अधिकारी एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह, तथा भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जलप्रदाय से हुई मौतों के लिए दोषी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से त्यागपत्र देना चाहिए। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ अशोभनीय व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेगी। काँग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की विफल नीतियों के कारण मध्यप्रदेश आज आर्थिक बदहाली, प्रशासनिक अराजकता और जन-असुरक्षा के दौर से गुजर रहा है। स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और महिला सम्मान जैसे संवेदनशील विषयों पर सरकार की लापरवाही ने आमजन का भरोसा तोड़ा है। प्रदेश काँग्रेस कमेटी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम नागरिकों के हित में निर्णायक संघर्ष छेड़ने के लिए दृढ़संकल्पित है। काँग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का आंदोलन है। अब चुप रहने का समय नहीं है—अन्याय, असंवेदनशीलता और जवाबदेही से पलायन के विरुद्ध संगठित और निर्णायक आवाज बुलंद करने का समय है। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।कार्यक्रम के मुख्य रूप से सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अजीत सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णू प्रताप सिंह,पार्षद हीरालाल प्रजापती, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पुष्पराज सिंह, हरिशंकर तिवारी, आशीष द्विवेदी, राकेश सोंधिया, निशांत जोशी, अमन तिवारी, दीपांशु गुप्ता, आशु, साहिल, प्रवीण, ओम, कृतेंद्र, जसवीर सिंह पप्पू सरदार, लालू सरदार, धनु वर्मा, डैनी फ्रांसिस, सुमित मलिक, जितेंद्र हथगेल, अलीम रिजवी सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post