एन.डी.पी.एस. के तहत कार्यवाही,नशीले इंजेक्शन जप्त, आरोपी गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अवैध नशीले इंजेक्शनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों (02 बाल अपचारी सहित) को गिरफ्तार कर 68 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। दिनांक 01/02/2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर शहडोल कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पुरानी बस्ती शहडोल में दबिश दी गई। पूछताछ में आरोपी दानिश खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर नशीले इंजेक्शन खरीदने, बेचने एवं सेवन करने की पुष्टि की। आरोपी ऋषभ रजक के कब्जे से 34 नग Buprenorphine इंजेक्शन एवं 34 नग Pheniramine (Avil) इंजेक्शन, कुल 68 नग नशीले इंजेक्शन (अनुमानित कीमत ₹17,000/-) बरामद किए गए। साथ ही आरोपी आकाश माझी से मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹50,000/-) जप्त की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा नशीले इंजेक्शनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी 1 मो. दानिश खान, पिता मो. आरिफ, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 29, दुर्गा मंदिर के पास, शहडोल, 2- आकाश माझी, पिता श्री रमेश माझी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, एचपी गोदाम के पास, पाण्डवनगर, शहडोल, 3- उमेश पनिका, पिता श्री चन्द्रभान पनिका, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, शहडोल, एवं 02 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी जानू उर्फ प्रफुल्ल फरार है, जिसकी तलाश कोतवाली पुलिस द्वारा जारी है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उ.नि. राकेश बागरी, सउनि. रूप सिंह, सउनि. रामराज पाण्डेय, सउनि. रजनीश तिवारी, प्र. आर. पंचम सिंह, सउनि. कन्हैय्यालाल, प्र.आर. मायाराम, प्र.आर. गंगा सिंह, प्र.आर. लक्ष्मी, म.प्र.आ. अंकिता सिंह, प्र.आर. चा. सुनील शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
