मारपीट की घटना में आरोपी गिरफ्तार

मारपीट की घटना में आरोपी गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत फरियादी चेतन चौधरी पिता स्व. पुनुआ चौधरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सैगिन, थाना धनपुरी द्वारा गंभीर मार-पीट व गाली-गलौच करने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में त्वरित कार्यवाही करते हुए धनपुरी पुलिस द्वारा आरोपी छोटेलाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरियादी द्वारा दिनांक 08.02.2026 को सरईकांपा वाटर पार्क में ड्यूटी के दौरान स्टील की गिलास चोरी के आरोप को लेकर विवाद हुआ था। दिनांक 09.02.2026 को प्रातः पम्प हाउस विलियस नं. 01, धनपुरी में कार्य के दौरान आरोपी द्वारा फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की पाइप से हमला किया गया, जिससे फरियादी के सिर एवं दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई। घटना के दौरान आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। उक्त घटना पर थाना धनपुरी में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर धनपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही निरीक्षक खेम सिंह पेन्द्रो, थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में उ.नि. रामप्रसाद प्रसाद प्रजापति, उ.नि. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि. दीपक तिवारी, प्र.आ. दिनेश सिंह एवं आर. कोमल लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post