03 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी

03 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी 


Junaid Khan - शाहडोल। दिनांक 02.03.2026, 02.03.2026, 21.03.2026, को थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी वर्षीय नाबालिग पुत्रियां घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी। आसपास एवं रिश्तेदारियों में तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। फरियादिया द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी नाबालिग पुत्रियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 22.03.2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, सउनि सूर्यप्रताप सिह परिहार, प्रआर. सुभाष महोबिया, प्रआर. मोहम्मद जाहिद खांन, आरक्षक विजय सिंह एवं म.आर.मालती पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post