जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत युवाओं ने श्रमदान कर बनाया बोरी बांध

जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत युवाओं ने श्रमदान कर बनाया बोरी बांध 



Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत करकटी के नदी पर स्वच्छता अभियान आयोजित कर बोरी बांध बनाया गया। सफाई करते हुए प्लास्टिक, पालीथिन की थैलियां, कागज, मास्क, कपड़े और भारी मात्रा में कचरा बाहर निकाला गया। स्वच्छता अभियान आयोजित कर नदी में बोरी बांध बनाया गया। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि स्वच्छता, भक्ति के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण चीज है, गांधीजी के अनुसार,”जब तक आप झाड़ू और बाल्टी अपने हाथों में नहीं लेते तब तक आप अपने गांव एवं कस्बे को स्वस्थ नहीं कर सकते।” युवाओं ने आमजन से की अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए प्लास्टिक से बने उत्पादों का कम से कम इस्तेमाल करें ताकि हमे प्लास्टिक से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता फैलानी होगी ताकि लोग भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करे।उन्होंने बताया कि न केवल नदी का जल बचा रहे हैं बल्कि इससे हमारे बोरवेल कण पर जल स्तर भी बढ़ेगा बीते वर्ष अल्प वर्षा के चलते जैसे पिछले वर्ष पानी के लिए परेशान होना पड़ा वह नहीं होना पड़ेगा युवाओं में ऐसी जागृति उनकी एकता और अच्छी सोच से आई है।नदी पर सभी ने श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य किया इस बोरी बंधान को बनाने में सभी ने एकजुटता से जो सफलता प्राप्त की वह निश्चित से आगामी समय में सभी ग्रामवासी एवं आसपास के लोगों के लिए लाभदायक होगी।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह,ग्रामीण युवा साहिल सिंह,अभिजीत सिंह,करन बैगा,मनीष सिंह,अंकित सिंह, उमेश सिंह ,मुकेश सिंह,मनीष सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post