जंगल में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, 26,990 नगद राशि व 06 नग मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1,11,490रुपए का मशरूका एवं 52 ताश के पत्ते जप्त

जंगल में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, 26,990 नगद राशि व 06 नग मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1,11,490रुपए का मशरूका एवं 52 ताश के पत्ते जप्त


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना कोतमा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना प्रभारी कोतमा रत्नांबर शुक्ल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचखुरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी महोदय द्वारा एक पुलिस टीम भेजकर मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआड़ियान भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता से की गई घेराबंदी के चलते 06 आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि 26,990 रु (छब्बीस हजार नौ सौ नब्बे रुपए)एवं 06 नग मोबाइल कीमती 34,500 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रुपए तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपियों के नाम 1. अभय राव पिता अंजनी प्रसाद राव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 9 थाना बिजुरी 2.रामू शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 10 थाना बिजुरी. 3. मनीष यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 6 थाना बिजुरी 4. सरित श्रीवास्तव पिता रमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 7 थाना बिजुरी 5.अशोक प्रजापति पिता लखन प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 4 थाना बिजुरी 6. मोहम्मद शब्बीर पिता मोहम्मद असगर उम्र 33 वर्ष निवासी लहसुई गांव वार्ड नंबर 15 थाना कोतमा। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 49 बी एन एस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल के साथ प्रधान आरक्षक 108 रामखेलावन यादव ,प्रधान रक्षक 21 ज्ञानेंद्र पासी ,आरक्षक 435 संजय द्विवेदी आरक्षक 556 राकेश सिंह आरक्षक 501 स्वदेश चौहान आरक्षक 370 जितेंद्र मंडलोई एवं चालक आरक्षक अनिल मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post