मालियागुड़ा में “संकल्प से समाधान” शिविर, 11 पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

मालियागुड़ा में “संकल्प से समाधान” शिविर, 11 पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण


Junaid Khan - शहडोल। पाली शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत मालियागुड़ा में “संकल्प से समाधान” शिविर का वृहद आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेला अर्जुन सिंह सैयाम रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य रूपा त्रिपाठी, राम सिंह बघेल (पंच एवं समाजसेवी) तथा लोकनाथ सिंह मरावी (पूर्व सरपंच) उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंच राजू केशवानी, ममता वर्मा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिविर में राजस्व विभाग, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समाधान किया और शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच लक्ष्मी सिंह मरावी एवं सचिव विनय सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनका संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर का समापन आपसी सद्भाव और सहयोग के प्रतीक सहभोज के साथ किया गया।

Previous Post Next Post