11वीं मध्य प्रदेश स्टेट सीनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का शहडोल में शुभारंभ

11वीं मध्य प्रदेश स्टेट सीनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का शहडोल में शुभारंभ 


Junaid Khan - शहडोल। 30 मार्च 2026- पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11वीं मध्य प्रदेश स्टेट सीनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। जिला सचिव श्री रामकिशोर चैरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 24-25 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्य प्रदेश सेपकटकरा एसोसिएशन के सचिव श्री प्रतीक केसरवानी, सह सचिव श्री आशीष मिश्रा तथा जिला शहडोल खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री कमलकान्त साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेपकटकरा जैसे खेल युवाओं को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना से जोड़ते हैं तथा उन्हें अपने भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजन राज्य एवं देश का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post